तेरी खुशी ( दो शब्द दिल से )
दो शब्द दिल से
मौसम सुहावना है
घने बादल छाए हुए है
और बादलों के बीच मे
तुम अपने सपनों की उड़ान भर रही हो
चिड़ियों की चहचहाहट
आपके लिए संगीत की तरह
दिल को सुकून देने वाला
तृप्त कर देने वाला सुर सुना रहें हो
सुहावना मौसम बादलों से घिरे तुम
ठंडी हवा के झोंके दिल मे सिहरन
पैदा कर देने वाली है
जिसमे अनंत प्रेम करुणा स्नेह व्याप्त है
और दिल मे बस एक ही चाहत है
आसमाँ को छू लेने की
पंछियों की तरह उड़ते रहने की
सारा जहां बस एक ही उड़ान में जैसे नाप लेने की।
पुण्य प्रकाश त्रिपाठी
Comments